सौ. भारती चंगेडिया (Bharati Changediya)

सौ. भारती चंगेडिया इचलकरंजी की जानी-मानी समाजसेविका और साइकोलॉजिकल काउंसेलर (Psychological Counsellor) हैं, जो तीन दशकों से भी अधिक समय से महिलाओं, युवतियों और परिवारों के साथ काम कर रही हैं।

युवती सक्षमीकरण (Empowerment of Girls) कार्यशालाओं के माध्यम से वे महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की हज़ारों युवतियों तक पहुँची हैं। अपनी सरल और अपनेपन से भरी शैली के कारण युवतियाँ उनसे खुलकर अपने मन की बात कहती हैं। अपने परामर्श से उन्होंने कई बेटियों को भावनाओं में बहकर गलत कदम उठाने से रोका है।

बाल संस्कार, युवा प्रबोधन और महिला सम्मान उनके कार्य के मूल विषय हैं। 35 वर्षों से वे लायंस क्लब के माध्यम से समाज के हर वर्ग की सेवा से जुड़ी हैं।

परिवार को सदा प्राथमिकता देने वाली भारतीजी का विश्वास है कि सही समय पर मिली सही समझ जीवन की दिशा बदल सकती है। इसी विश्वास के साथ वे आज हिंदी और मराठी में व्यक्तिगत, दाम्पत्य और परिवार परामर्श देती हैं।

शिक्षा Qualification

शैक्षणिक योग्यता

M.S. (Counselling and Psychotherapy)

स्नातकोत्तर उपाधि (Master of Science)

Institute for Behavioral and Management Sciences (IBMS), Chittor

2015 – 2018 प्रथम श्रेणी (First Class)

दायित्व Roles & Responsibilities

सेवा और दायित्व

अनेक संस्थाओं और संगठनों में सम्माननीय पदों पर कार्य।

वर्तमान Present

  • राष्ट्रीय प्रशिक्षक (National Trainer)भारतीय जैन संगठन (BJS) — स्मार्ट गर्ल्स
  • प्रिंसिपल एडवाइज़रJITO लेडीज़ विंग, इचलकरंजी
  • ज्येष्ठ सदस्यामहिला दक्षता समिति
  • ट्रस्टीबालोद्यान अनाथ व वंचित विद्यार्थी वसतिगृह
  • 35 वर्षों से विभिन्न दायित्वलायंस क्लब्स इंटरनेशनल

पूर्व Past

  • पूर्व राष्ट्रीय महिला मंत्रीश्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, दिल्ली
  • पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्याभारतीय जैन संगठन (लेडीज़ विंग)
  • पूर्व अध्यक्षाJITO लेडीज़ विंग, इचलकरंजी
  • संस्थापक अध्यक्षा (Founder President)आदर्श बहू मंडल, इचलकरंजी
  • सदस्या व पदाधिकारीवृद्धाश्रम, अनाथाश्रम आदि सामाजिक संस्थाएँ
उपलब्धियाँ Impact

सेवा के तीन दशक

मार्गदर्शन व्याख्यान
350+
स्मार्ट गर्ल्स कार्यशालाएँ
56
युवतियों का सक्षमीकरण
~3500
बेटियों का व्यक्तिगत परामर्श
~150
वार्षिक धार्मिक संस्कार शिविर
15
वर्ष लायंस क्लब सेवा
35
  • स्कूल, कॉलेज और विभिन्न गाँवों में सांस्कृतिक अवसरों पर मार्गदर्शन व्याख्यान।
  • कई परिवारों और विवाहों को टूटने से बचाने में सहयोग।
  • कई परिपक्व प्रेम-विवाहों के लिए परिजनों से संवाद कर उन्हें सहमत कराया।
  • बाढ़ और कोरोना से प्रभावित सैकड़ों बच्चों, बड़ों और बुज़ुर्गों का परामर्श।
  • कोल्हापुर और पुणे के F.M. रेडियो पर साक्षात्कार।
  • लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अध्यक्ष Jitsuhiro Yamada द्वारा प्रशंसा-पत्र (Certificate of Appreciation)।
सम्मान Awards & Honours

पुरस्कार और सम्मान

  • सती चंदनबाला पुरस्कार

  • आदर्श नारी रत्न

    मारवाड़ी युवा मंच, महाराष्ट्र राज्य

  • महाराष्ट्र नारी रत्न

  • संस्कृति गौरव पुरस्कार

    ब्राह्मण मंच

  • सामाजिक गौरव पुरस्कार

  • आदर्श सेवा पुरस्कार

    सकाळ समाचार पत्र

  • महिला गौरव पुरस्कार

    सकाळ (मधुरांगण)

  • Excellent Service in Lionism

    लायंस क्लब्स इंटरनेशनल

  • Excellent Trainer

  • गुरु आनंद समाज रत्न

स्मार्ट गर्ल्स Smart Girls Workshop

युवतियों के आत्मविश्वास के लिए

भारतीय जैन संगठन (BJS) की स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला की राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भारतीजी ने 56 कार्यशालाओं के माध्यम से लगभग 3500 युवतियों से संवाद किया है।

कार्यशाला के बारे में जानें

अपने मन की बात कहने का पहला कदम उठाइए

आप अकेले नहीं हैं। यहाँ कोई आलोचना नहीं, कोई दोष नहीं, कोई फ़ैसला नहीं।
हम आपको ध्यान से सुनने और समझने के लिए यहाँ हैं।

सोमवार – शुक्रवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे तक